logo
play button

Pisces

  • Home    >
  • Pisces

| Pisces |

 



मीन का 2020 का राशिफल 

 à¤°à¤¾à¤¶à¤¿à¤«à¤² 2020 के अनुसार मीन राशि के जातकों को इस वर्ष अनेकों अच्छी सौगातें मिलेंगी जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। इस वर्ष आपकी राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति 30 मार्च तक आप के दशम भाव में उपस्थित रहेंगे और उसके बाद आपके ग्यारहवें भाव में मकर राशि में गोचर करेंगे। 14 मई को वक्री होने के बाद 30 जून को पुनः आपके दशम भाव में लौट जाएंगे तथा 13 सितंबर को मार्गी होने के बाद 20 नवंबर को उन्हें आपके 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनिदेव वर्ष की शुरुआत में 24 जनवरी को आपके एकादश भाव में अपनी राशि में आ जाएंगे जिससे द्वारा वे आपको लाभ के मार्ग पर लेकर जाएंगे। राहु महाराज मध्य सितंबर तक आप के चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे और उसके बाद तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके परिणाम स्वरूप सितंबर के बाद आपकी पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा और आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि होगी और अनेक कठिन कार्य को भी आप आसानी से कर पाएंगे। लेकिन आपको प्रत्येक काम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना पड़ेगा तभी आप उन उपलब्धियों को प्राप्त कर पाएंगे जिनके आशान्वित हैं। वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आप अपना अधिक ध्यान धन लाभ पर केंद्रित करेंगे और यात्राएं कम होंगे। आप आवश्यकता अनुसार ही यात्रा करेंगे और विशेष रूप से अपने व्यापार अथवा कार्य के सिलसिले में ही यात्रा करेंगे और यह सब यात्राएं आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगी। नौकरी करने वाले लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। मध्य सितंबर के बाद आप किसी धार्मिक तीर्थ यात्रा अथवा पर्यटन स्थलों की सैर पर अपने परिजनों के साथ जा सकते हैं। इसी दौरान आपके भाई बहनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। एक्टिंग, नाटक, फ़ाइन आर्ट, क्रिएटिव वर्क, फ़ोटोग्राफ़ी, सोशल सर्विस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून, समाज सेवा तथा सेवा प्रदाता क्षेत्रों में रुचि रखने वाले अथवा कार्य करने वाले लोगों के लिए वर्ष काफी अच्छा रह सकता है। इस वर्ष ना केवल आपको अपने कार्य में तरक्की मिलेगी बल्कि काम के इस वजह से ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कुछ लोगों को राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी और जो लोग सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं उन्हें अच्छे परिणामों की प्राप्ति के साथ पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना रहेगी। फलकथन 2020 के अनुसार इस साल आप अपने प्रियजनों, दोस्तों सहयोगियों आदि के साथ नए परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। आप ऊर्जावान रहकर हर कार्य को निपटाएंगे जिससे कि सफलता अर्जित करने की संभावना भी बढ़ जाएगी। परिवार के बुजुर्गों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों का आपको सानिध्य मिलेगा और उनके संरक्षण में आप काफी अच्छे कार्य करेंगे, जिसके कारण ना केवल आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी आपको उन्नति प्राप्त होगी। कार्य में अधिक व्यस्त रहने के कारण स्वयं के लिए समय निकालना आपके लिए लगभग असंभव होगा। फिर भी आपको कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालना चाहिए ताकि आप सुकून का अनुभव कर सकें। इस वर्ष आप की पिछले काफी लंबे समय से अटकी हुई इच्छाएं पूरी हो जाएंगी जिसके कारण आप एक अलग ही आत्मविश्वास से भरे होंगे और यही आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने की राह दिखाएगा। अपने मार्ग में आने वाली किसी भी अपॉर्चुनिटी को हाथ से जाने ना दें ताकि इस साल के दौरान तरक्की का कोई मौका आपके हाथ से न जानें पाए।

उपाय - इस वर्ष आपको पीपल तथा केले का पेड़ लगाना चाहिए और बृहस्पति वार के दिन उन्हे जल चढ़ाना चाहिए यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की पीपल वृक्ष को छुए बिना ही जल चढ़ाये यदि संभव हो तो आपको प्रत्येक बृहस्पतिवार व्रत रखना चाहिए और प्रतिदिन मस्तिस्क पर केसर का तिलक लगाना चाहिए यदि आप व्रत रखते है तो आपको केला खाने से परहेज करना चाहिए यथा योग्य ब्रह्मणो को भोजन तथा दक्षिणा देना चाहिए किसी से छूट वादा न करे भूरे रंग की गाय को गुड़ तथा आटा खिलाना चाहिए किसी धार्मिक स्थल पर सेवा तथा दान करना चाहिए !