logo
play button

Aquarius

  • Home    >
  • Aquarius

| Aquarius |

 



 à¤•ुम्भ का 2020 का राशिफल

 à¤°à¤¾à¤¶à¤¿à¤«à¤² 2020 के अनुसार कुम्भ राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। यह वर्ष आपके लिए कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण भी रह सकता है लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते आप हर समस्या का सामना कर पाने में समर्थ होंगे। आप की राशि का स्वामी ग्रह शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में आपके बारहवें भाव में प्रवेश करेगा और वर्ष पर्यंत इसी राशि में बना रहेगा। गुरुदेव बृहस्पति 30 मार्च को मकर राशि में आपके बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे तथा इसी वक्री अवस्था में 30 जून को पुनः धनु राशि में आप के ग्यारहवें भाव में वापस आ जाएंगे। यहां 13 सितंबर को मार्गी होंगे और 20 नवंबर को उन्हें आपके 12वें भाव में पहुंच जाएंगे। राहु महाराज आपके पंचम भाव में मध्य सितंबर तक रहेंगे और उसके बाद चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। राशि स्वामी का बारहवें भाव में जाना अनेक यात्रियों को दर्शाता है इसमें से कुछ यात्राएं आपकी मर्जी से होंगी और कुछ आपको अनचाहे रूप में करनी पड़ेंगी। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना भी बन सकती है। हालांकि प्रसन्नता की बात है कि अधिकांश यात्राएं आपके लिए सफलतादायक सिद्ध होंगी। वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार आप इस साल तीर्थ यात्राएं भी करेंगे। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। इस वर्ष आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी और कुछ अच्छे कार्यो विशेषकर धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों में भी आप खर्च करेंगे। इस वर्ष में आपको धन लाभ भी अधिक होगा लेकिन उसी के अनुपात में खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए आपको धन संबंधित लेन-देन सोच विचार कर करना बेहतर होगा। गूढ़ बातें जानने में आपकी रुचि जागेगी तथा अध्यात्म से जुड़े लोगों को काफी अच्छे अनुभव होंगे। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को विदेशों में जाकर धर्म प्रचार का मौका मिल सकता है और उनके शिष्यों की संख्या में वृद्धि होगी। 27 दिसंबर से वर्ष के अंत तक विशेष रूप से अपने खान-पान और सेहत पर ध्यान दें ताकि किसी भी शारीरिक समस्या से बचा जा सके। इस साल स्वयं अथवा किसी अपने के इलाज पर भी आपको धन व्यय करना पड़ सकता है। इस साल आपके स्थान परिवर्तन के पक्के योग बन रहे हैं और इस स्थान परिवर्तन के कारण आप अपने वर्तमान स्थान से कहीं दूर जा सकते हैं जिसके कारण अपने परिवार से भी कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। रिश्तो में दूरी ना आए इसके लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करना चाहिए और समय-समय पर परिजनों को अच्छे तोहफे भेंट में देने चाहिए।

उपाय - इस वर्ष आपको श्री यन्त्र की स्थापना कर नियमित रूप से उसकी पूजा करनी चाहिए माँ महालक्ष्मी के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए गौ माता को आटे का पेड़ा खिलाना भी आपके लिए बेहतर रहेगा सात ही किसी गौशाला में जा कर गौ दान करे महिलाओ के सात सम्मान जनक ब्यवहार करे और चिटिओं को आटा डाले तथा अपने सहकर्मियों और गरीबो के साथ तमीज से पेश आये और यथा संभव उनकी सहायता करे !