logo
play button

Cancer

  • Home    >
  • Cancer

| Cancer |

 



कर्क का 2020 का राशिफल 

 à¤°à¤¾à¤¶à¤¿à¤«à¤² 2020 के अनुसार कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपके संचार कौशल और संबंधों में विस्तार होगा और आप प्रकृति और जीवन से बहुत कुछ सीखेंगे। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। वर्ष की शुरुआत में राहु आप के 12वें घर में मिथुन राशि में होंगे और मध्य सितंबर के बाद यह आपके 11वें भाव में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आप भविष्य हेतु अनेक योजनाएं बनाएंगे जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी और लंबे समय से अटकी हुई आपकी अनेक इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं दूसरी ओर शनि देव 24 जनवरी को आपके सप्तम भाव में में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति भी 30 मार्च को 7वें भाव में मकर राशि में प्रवेश करेंगे और वक्री होने के बाद यह 30 जून को पुनः छठे भाव में धनु राशि में आ जाएंगे। इसके बाद बृहस्पति मार्गी होंगे और 20 नवंबर को फिर से आप के सातवें भाव में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस वर्ष आपको अपने जीवन में प्यार और रोमांस का स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि आप किसी रिश्ते में पहले से हैं, या किसी की तलाश में हैं, तो बृहस्पति आपको इस मामले में खुशी देने का कार्य करेंगे। इस वर्ष आपके विवाह की कामना भी पूर्ण हो सकती है। इसलिए इस दिशा में यदि आप प्रयासरत हैं तो अपने प्रयासों को थोड़ा और बढ़ाएं और ईश्वर की कृपा और उनके आशीर्वाद से आप इस वर्ष एक अच्छे जीवनसाथी को प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। राशिफल 2020 के अनुसार कर्क राशि के लोगों की व्यावसायिक साझेदारी को बृहस्पति के प्रभाव से काफी फायदा होगा, हालांकि किसी और के साथ अपने वित्तीय संसाधनों को जोड़ने से पहले आपको काफी होमवर्क करना चाहिए अभी आप उस कार्य में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि इस वर्ष आप काफी आशावादी रहेंगे और आप खुद के दम पर और विश्वास के कारण आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे, लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी काम में हाथ डालने से पहले उसके लिए पर्याप्त तैयारी अवश्य कर लें। इस वर्ष आपको मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा क्योंकि यह आपका सबसे कमजोर पक्ष रह सकता है। वर्ष की शुरुआत में ही छठे घर में कई ग्रहों की युति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। एक नियमित और अच्छी दिनचर्या का पालन करें और स्वस्थ रहें। इस बार सावन एक सामाजिक गतिविधियों और जन सेवा के कार्यों में भी अपना योगदान देंगे जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। 

उपाय - इस वर्ष आपको यह उपाय वर्ष पर्यन्त करना चाहिए जिसके फलस्वरूप आपको अनेको समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप उन्नति के मार्ग पर आगे कदम बढ़ाएंगे:
आप को इस वर्ष -पर्यन्त शनिवार के दिन छाया पात्र का दान करना चाहिए ! इसके लिए किसी मिटटी अथवा लोहे के बर्तन में सरसो का तेल भर लें और उसमें अपनी छाया अर्थात सूरत देखकर उसको किसी को दान कर दे ! ऐसा आपको नियमित रूप से वर्ष पर्यन्त करना है ! इसके अलावा मगलवार और शनिवार को चमेली के तेल का दीपक जलाकर श्री हनुमान चालीसा,बजरंगबाण अथवा सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और छोटे बालकों को गुंड - चना या बूंदी का प्रसाद बाटे!