logo
play button

Scorpio

  • Home    >
  • Scorpio

| Scorpio |

 



वृश्चिक का 2020 का राशिफल 

 à¤°à¤¾à¤¶à¤¿à¤«à¤² 2020 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ अपूर्ण कार्यों के संपन्न होने से राहत मिलेगी तथा कुछ नए कामों की शुरुआत भी हो सकती है। वर्ष 2020 के दौरान पिछले काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी उन परिस्थितियों से आप बाहर निकलेंगे और जीवन के नए अध्याय का श्री गणेश करेंगे। इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को दुखों से मुक्ति मिलेगी और जीवन चक्र में सुखों की प्राप्ति होगी और साल के शुरुआत में 24 जनवरी को शनिदेव आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे, वहीं दूसरी ओर गुरूदेव बृहस्पति 30 मार्च को तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे तथा इसी वक्री अवस्था में 30 जून को पुनः दूसरे भाव में वापस आ जाएंगे। यहां 13 सितंबर को वह मार्गी होंगे और 20 नवंबर को एक बार फिर आपके तीसरे भाव में लौट आएंगे। सितंबर तक राहु आप के आठवें भाव में रहेंगे तथा उसके बाद सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। यह वर्ष आपको अनेक प्रकार की यात्राओं में व्यस्त रखेगा लेकिन प्रसन्नता की बात यह है कि ये यात्राएं शुभ और कल्याणकारी होंगी। इस साल आप तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक आकर्षक और सुंदर पर्यटक स्थल की यात्रा करेंगे। वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार आप जीवन यात्रा के एक नए मोड़ पर प्रवेश करेंगे जहाँ आपको मनचाहा कार्य करने के लिए बहुत अधिक स्वतंत्रता प्राप्त होगी। आप अपनी ऊर्जा से अपने कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। साल का मध्य भाग व्यापारी वर्ग के लिए काफी अच्छा रहेगा। विदेशी यात्राएं भी हो सकती हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी अचानक से ट्रांसफर होने की सम्भावना रहेगी जिसके कारण वे थोड़े विचलित हो सकते हैं।

उपाय - इस वर्ष आपको नियमित रूप से एक देशी घी दिया जलाकर भगवान् श्री हरी विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए और यथा शक्ति ब्राह्मणो तथा भूखो को भोजन करना चाहिए इसके अतिरिक्त पुखराज रत्न सोने की अंगूठी में तर्जनी उँगली में बृहस्पति वार के दिन पहनना चाहिए आप मोती भी धारण कर सकते है सूर्य देव को अर्घ दें और कुत्तो को रोटी डाले !