logo
play button

Virgo

  • Home    >
  • Virgo

| Virgo |

 



कन्या का 2020 का राशिफल  

 à¤°à¤¾à¤¶à¤¿à¤«à¤² 2020 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के पाँचवें भाव में शनि 24 जनवरी को प्रवेश करेगा। बृहस्पति 30 मार्च को पंचम भाव में गोचर करेंगे और उसके बाद 30 जून को वक्री अवस्था में पुनः चतुर्थ भाव में आ जाएंगे। यहां मार्गी होने के उपरांत 20 नवंबर को पुणे पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। राहु मध्य सितंबर तक आपके दशम भाव में रहेंगे और उसके बाद नवम भाव में आ जाएंगे। इस वर्ष मई से जून के मध्य में विदेश यात्राओं के योग बनते हैं इसलिए अभी आप इस दिशा में प्रयासरत है तो इस समय का भरपूर लाभ उठाने के लिए तैयार हो जाएं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको मन वांछित स्थानांतरण मिल सकता है। यदि आप अपने घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं तो इस वर्ष आप उन्हें अपने घर के निकट आ सकते हैं। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो उसके संबंध में आपको अनेक यात्राओं पर जाना होगा जो आपके व्यवसायिक संबंधों को मजबूत बनाएँगे। यदि आप किसी रचनात्मक कार्य में लगे हैं तो यह वर्ष आपका है। वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियों और बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा और कुछ कठिन चुनौतियों से पार पाना होगा। आप काफी उत्साह में रहेंगे और अपनी उर्जा के बल पर हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे और उस पर सफलता प्राप्त करेंगे। लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि अत्यधिक आवेग पूर्ण कार्य करने से आपके आसपास के लोग प्रभावित होंगे इसलिए धैर्य पूर्वक कार्य करें। कई कठिन कार्यों को आपको पूरा करना होगा जिनसे आपको जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दर्शन और प्रेरणा मिलेगी। आपके लिए यह वर्ष संभावनाओं का वर्ष है और आप पर वह सामर्थ्य है कि आप अपने दम पर हर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। यदि कोई लंबे समय से कर्ज़ चला आ रहा है तो इस वर्ष आपसे पूर्ण रूप से चुका पाने में सफल होंगे और सुकून भरी सांस लेंगे। अपने भाई-बहनों से मधुर संबंध बनाए रखें और किसी भी वाद विवाद को बढ़ने ना दें। याद रखें भाई बहनों की सहायता से ही आप आगे बढ़ पाएंगे। आपको मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा जो आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

उपाय - आप महाराज दशरथ कृत नील स्त्रोत का नियमित पाठ करें तथा साथ ही साथ श्री विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत्र का पाठ करें गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्जियां खिलाएं और उनकी पीठ पर ३ बार हाथ फेरे इसके अतिरिक्त १ से ११ वर्ष की आयु की छोटी कन्याओ और अपनी बहन, बुआ, मौसी को बुधवार के दिन हरे रंग की साड़ी सूट अथवा चूड़ी भेंट करें !